नगर पंचायत शोहरतगढ़ लिपिक जगदम्बिका प्रसाद त्रिपाठी के आकस्मिक निधन पर नगर में शोक

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर, 07 जून।इण्डो नेपाल पोस्ट

शोहरतगढ़ के चौक बाजार निवासी व नगर पंचायत कार्यालय शोहरतगढ़ में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक जगदम्बिका प्रसाद त्रिपाठी का सोमवार 07 जूूून 2021 को सुबह 10:00 बजे अचानक हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर नगर पंचायत प्रशासन समेत नगर व क्षेत्रवासियों में शोक है। नगरवासियों ने नम आंखों से अपने प्रिय को इस दुनिया से जीवन के अंतिम यात्रा के लिए विदा किया। उनका अंतिम संस्कार बानगंगा नदी श्मशान घाट पर भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी में सोमवार देर शाम किया गया।

लोगों के साथ मिलनसार स्वभाव, ईमानदार व अनुशासन प्रिय , मृदुल वाणी के धनी व सादा जीवन उच्च विचार वाले व्यक्तित्व जगदम्बिका प्रसाद त्रिपाठी (61 वर्ष) के चलते फिरते अचानक दुनिया को अलविदा कह देना सभी के लिए दुखदायी है। शहर के श्री राम जानकी मंदिर से सटे काफ़ी वर्षों पुरानी लखन चाय की दुकान पर हर दिन सुबह शाम समामाजिक चेतना के पुजारी जगदम्बिका प्रसाद त्रिपाठी के साथ चाय पीने वाले साथियों को अपार पीड़ा है।

पीड़ा तो नगर पंचायत शोहरतगढ़ अध्यक्ष बबिता कसौधन और नगर पंचायत बढ़नी अध्यक्ष निसार अहमद बागी व अधिशासी अधिकारी शिव कुमार को भी है। सहयोगी कर्मी टैक्स कलेक्टर कमलेश गुप्ता, सूरज, धर्मेन्द्र ,श्री निवास, लक्ष्मी ,बीडी कसौधन आदि अपने आंसू को नहीं रोक पा रहे।

जगदम्बिका प्रसाद त्रिपाठी के निधन पर नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता, समाजसेवी अभय प्रताप सिंह, सभासद कृष्ण कुमार अग्रवाल, सूर्य नारायण मिश्र, राम सुध, मनोज कुमार गुप्ता ,रवि अग्रवाल, मो० अशरफ अंसारी, संजीव जायसवाल, सोनू निगम, विष्णु उमर, केपी सिंह,नीलेश चौधरी , दुर्गेश अग्रहरी, अजय कासौधन, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी, समाजसेवी वकार मोईज खान, विकास त्रिपाठी, कृष्ण कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार गुप्ता, बाबूजी अंसारी, संजीव जायसवाल, सोनू निगम, विष्णु उमर, के पी सिंह, नीलेश चौधरी, रवि अग्रवाल, राजदेव पटवा,कृष्ण कुमार अग्रवाल, राम सेवक गुप्ता, रविन्द्र वर्मा, देव चंद, राज कुमार आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

Loading