पुण्यतिथि पर याद किये गए पूर्व मंत्री स्व0 दिनेश सिंह,दी गयी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

सिद्धार्थनगर,15 अक्टूबर। इंडो नेपाल पोस्ट

‌शोहरत गढ़ विधान सभा से पूर्व विधायक और मंत्री रहे  स्व0 दिनेश सिंह की पुण्य तिथि पर उनके चाहने वालों ने उन्हें याद किया ।उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन भो अर्पित किया।उनके पुत्र व सपा नेता उग्रसेन ने अपने पिता को याद करते हुए कहा कि कहा कि मेरे पिता मूल्यों और आदर्शों की राजनीति करते थे वो गरीबों, शोषितों और वंचितों की लड़ाई में हमेशा आगे रहते थे।उनके आदर्शों पर चलना और उनके सपनों को पूरा करना मेरी ज़िम्मेदारी है।
‌पुण्यतिथि के मौके पर उनके  चिलिहिया स्थित आवास पर पहुंचकर  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं  और पदाधिकारियों और उनके चाहने वालों ने उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष  उत्तरप्रदेश माता प्रसाद पांडेय , पूर्व राज्य सभा सदस्य  आलोक तिवारी , जिलाध्यक्ष  लाल जी यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी ,कपिलवस्तु के पूर्व विधायक  विजय पासवान , सपा नेता  बदरे आलम  ,पूर्व जिला उपाध्यक्ष  अनूप यादव ,श्रीमती इंद्रासना त्रिपाठी , नपा बांसी के चेयरमैन  इदरीश पटवारी
‌,मु0 इब्राहिम बाबा ,  अफसर रिजवी एवं  अन्य सपा  के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री  स्व0 दिनेश सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें निर्भीक,विकास पुरुष, गरीबो और बेसहारों का हमदर्द बताया,।इस अवसर पर  मुहम्मद शाह व जमाल अहमद ने सपा की सदस्यता ग्रहण की।निज़ाम अहमद सभासद,सुभंगी भारत, खलकुल्लाह खान खुर्शीद अहमद ,मसूद,गोपाल ,हारून आदि की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का संचालन  विरेन्द्र तिवारी ने किया।

Loading