प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान को ही बनाने की मांग

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

सिद्धार्थनगर,28 अक्टूबर। इंडो नेपाल पोस्ट

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दिन जैसे जैसे करीब आ रहा है, वैसे वैसे सरगर्मी बढ़ने के साथ प्रधान संगठन अपनी मांग को लेकर आन्दोलन की बात कर रहा है। संगठन सरकार से गांव के प्रशासनिक समिति का अध्यक्ष ग्राम प्रधान को ही बनाने की मांग की है।

ग्राम पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान का कार्यकाल 25 दिसम्बर को खत्म हो रहा है। गाँव मे प्रशासक के नियुक्त को लेकर ग्राम पंचायत प्रधान आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। प्रदेश संगठन के आह्वान पर जिला मुख्यालय पर 05 नवंबर को धरना देने की बात जिला अध्यक्ष पवन मिश्रा ने कही।
ग्राम पंचायत में प्रशासक नियुक्त को लेकर प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने कहा कि आगामी 25 दिसंबर को ग्राम प्रधानों के कार्यकाल समाप्त हो रहे है। 5 वर्ष तक गांव के गरीबों की लड़ाई लड़ने वाले पंचायतों में चुनाव तक सरकार प्रशासक बढ़ाने की तैयारी कर रही है जो कि गलत है। पूरे कोरोना काल में ग्राम पंचायतों ने कोरोना की लड़ाई में अपना अहम भूमिका निभाया है।

आगामी चुनाव तक ग्राम प्रधानों को ही मध्य प्रदेश सरकार की तर्ज़ पर प्रशासनिक समिति बनाकर उसका अध्यक्ष बनाया जाए जिससे गांव में शांति कार्य व्यवस्था संचालन बेहतर बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रधान संगठन अपनी मांग को लेकर 5 नवंबर को जिला मुख्यालय पर घेराव करेगा साथ ही साथ धरना प्रदर्शन भी करेगा।

Loading