नेपाल:संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए जसपा हमेशा तत्पर:अकरम पठान

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल राजनीति विदेश

संसद विघटन के विरोध में जसपा ने विरोध प्रदर्शन किया

कपिलवस्तु,07 फरवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट


नेपाल में ओली सरकार दुआरा संसद विघटन के बाद विपक्षी पार्टियां लगातार सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं।जनता समाजवादी पार्टी योजनाबद्ध तरीके से सरकार के खिलाफ सड़कों पर है।रविवार को तीसरे चरण के संघर्ष के दौरान जसपा ने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति का पुतला फूंक कर कपिलवस्तु ज़िले में जोरदार प्रदर्शन किया।


कृष्णनगर नगर पालिका के गोलघर पर जसपा के प्रदेश प्रवक्ता अकरम पठान के नेतृत्व में जसपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति का पुतला फूँकर ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया।अकरम पठान ने इस अवसर पर कहा कि ओली सरकार का यह कदम देश को अस्थिर करने वाला तो है ही यह संविधान के भी खिलाफ है।श्री पठान ने कहा कि जसपा सरकार के इस अलोकतांत्रिक,असंवेधानिक,व तनाशाहीपूर्ण कदम के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।संविधान की रक्षा के लिए जसपा का हर कार्यकर्ता तत्पर है।इस अवसर पर मुख्यरूप से जगदीश चौधरी,गोपाल चंदेल,छेदी यादव,बृजेश कुमार गुप्ता,नदीम अहमद, जीवन श्रीवास्तव,दीपेंद्र चौधरी,कैलाश चौधरी,निखिल पाठक आदि उपस्थित रहे।


इसी तरह जसपा ने शिवराज नगर नगरपालिका में कृष्णकुमार चौधरी,विजयनगर गाँउ पालिका में जसपा नेता रामनिवास पूरी,के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

Loading