इटवा- मँहगाई व बेरोज़ारी के खिलाफ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

इटवा, सिद्धार्थनगर,11 जून।इण्डो नेपाल पोस्ट

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 11 जून को 11:30 बजे सुबह पेट्रोल – डीज़ल के दाम में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी, बेतहाशा बढ़ती हुई मंहगाई और बेरोजगारी के विरोध में इटवा बढ़नी रोड प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ नादिर सलाम ने विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की।नादिर सलाम ने सभी सम्मानित साथियों,कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।नादिर सलाम ने कहा कि आप सभी लोगों ने कोविड नियमों का पालन करते हुए इस अहंकारी सरकार के ख़िलाफ़ अपना मज़बूत विरोध प्रदर्शन करके बता दिया की हम जनता की आवाज़ बनेंगे।


प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रत्याशी अब्दुस्सलाम खान एडवोकेट,ज़िला अल्पसंख्यक अध्यक्ष डॉक्टर नादिर सलाम, दिलीप कन्नोजिया,सनाउल्लाह,नसरू,नफ़ीस,हक़ीक,राम पियारे, डब्लू,मुनीर,ज़ुबैर,लज़ीम,संतोष,सतेन्द्र सिंह आदि लोग शामिल हुए।

Loading