आप नेता इंजीनियर इमरान लतीफ का बढ़ा क़द, बनाए गए प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

सिद्धार्थनगर,28 जून।इण्डो नेपाल पोस्ट

जनपद सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज निवासी आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष वा प्रवक्ता इंजीनियर इमरान लतीफ को पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने अपने युवा नेता इंजीनियर इमरान लतीफ़ को प्रदेश भर में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी है। गौरतलब है कि देश का पढ़ा-लिखा तबका आम आदमी पार्टी को अपनी पहली पसंद के तौर पर देखता है। ऐसे में इमरान लतीफ को प्रबुद्ध प्रकोष्ठ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त करके आम आदमी पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें बड़ा जिम्मा सौंपा है। इमरान लतीफ को प्रदेश प्रभारी बनाए जाने की घोषणा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर एक प्रेस कांफ्रेंस के दरमियान की।

संजय सिंह ने कहा कि इमरान लतीफ़ राजनीति में आने से पहले देश के प्रतिष्ठित सरकारी व निजी शोध संस्थानों से जुड़े रहे हैं, उन्होंने कहा कि इमरान लतीफ़ के संगठन कौशल को देखते हुए इन्हे यह महत्त्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गयी है।
इमरान लतीफ़ ने कहा कि वह नये दायित्व के तहत बड़ी संख्या मे वक़ीलों, चिकित्सको, इंजीनियर, सेवानिवृत अधिकारीयों, चार्टेड एकाउंटेंट्स जैसे बुद्धजीवियो को आम आदमी पार्टी से जोड़ने का व्यापक अभियान चलाएंगे।

आम आदमी पार्टी से जुड़े सूत्रों की माने तो उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल तथा संजय सिंह का बेहद करीबी माना जाता है।

इमरान को नई जिम्मेदारी मिलने पर जनपद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, जिला प्रभारी सूर्य त्रिपाठी, महासचिव मोहम्मद अमीन संगठन मंत्री विपिन कुमार सागर, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा, डुमरियागंज विधानसभा अध्यक्ष सुभाष चंद्र आर्य, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिजवी समेत सभी पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Loading