बलरामपुर:-जनपद आगमन पर राष्ट्रीय महामंत्री युवा मोर्चा वैभव सिंह का किया गया जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

सग़ीर ए खाकसार

बलरामपुर,09 अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

भारतीय जनता युवामोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का जनपद बलरामपुर आगमन पर भाजपा पदाधिकारियों व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया । राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह का रेहरा बाजार, उतरौला नगर में विधायक राम प्रताप वर्मा,अनूप चंद्र गुप्ता, रमेश जायसवाल, रामकरन मिश्रा,महेंद्र सिंह, रामदयाल यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा आदि सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया ।

श्रीदत्तगंज बाजार में सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में युवा मोर्चा के चंदन मिश्रा, विनय जायसवाल, भीमसेन राजभर, सीएम कौशल आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, महेशभारी चौराहे पर जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, युवा मोर्चा अक्षय शुक्ला, गौरव मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राकेश गुप्ता, के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, महामंत्री वरूण सिंह, जिला मंत्री अवधेश तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, महेश शुक्ला, दिनेश पांडे, आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, धर्मपुर चौराहे नीरज श्रीवास्तव, सौरभरत्न पांडे के नेतृत्व में, धर्मपुर बाजार में जिला उपाध्यक्ष आकाश पांडे, महेश मिश्रा आदि लोगों के नेतृत्व में स्वागत किया गया, ।

भगवती गंज चौराहे पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविन्द सोनकर के नेतृत्व में संतोषी माता मंदिर पर नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अमन बंसल, सम्प्रीत सिंह, यश अग्रवाल, सौरभ तुल्सयान के नेतृत्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने, वीर विनय चौक पर जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री सुनीता मिश्रा, ललिता तिवारी, साधना पांडे आदि महिला मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया वही पार्टी कार्यालय अटल भवन पर भी भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया ।

राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने चंद्रशेखर आजाद व वीर विनय कायस्थ की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ‘बैस’, अजीत प्रताप सिंह, डॉ अजय सिंह ‘पिंकू’, कोषाध्यक्ष हरिश्चन्द्र गोयल, जिला उपाध्यक्ष दयाराम प्रजापति, जिला मंत्री राम प्रसाद सिंह, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, सभासद राघवेंद्र प्रताप सिंह, विनोद गिरी, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, गोविन्द सोनकर, पंकज सिंह, हेमंत जायसवाल, सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय अटल भवन पर राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका स्वागत किया ।

उक्त अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री वैभव सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सभी पार्टी के फ्रंट लाइन है आप से ही पार्टी की पहचान है अनुशासन और वरिष्ठों को सम्मान देना पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करना आपका दायित्व है 2022 के चुनाव में आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है उन्होंने अपने पिता स्व. सत्यदेव सिंह को याद करते हुए कहा कि मै आप सभी के बीच का और आपके परिवार का हूँ आप सभी के प्यार पाकर मै बहुत अभिभूत हूँ, राष्ट्रीय महामंत्री ने बिजलेश्वरी मंदिर व तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में माँ पाटेश्वरी का दर्शन कर मंदिर के महंत मिथलेशनाथ योगी का भी आशीर्वाद लिया।

Loading