संजय मित्तल विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व सरजू सह सेवा प्रमुख बनाये गए

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर भारत राजनीति समाज

बढ़नी, सिद्धार्थनगर,02 अप्रैल,2022।इण्डो नेपाल पोस्ट

सिद्धार्थनगर जिले के बढ़नी में विश्व हिंदू परिषद के गोरक्ष प्रांत के प्रवासी टोली की सम्पन्न हुई बैठक में सिद्धार्थनगर जिले में नव वर्ष एवम राम उत्सव कार्यक्रम मनाने एवम गोरक्ष प्रांत के संगठन के सक्रियता के संबंध में रणनीति बनी।

इसके अलावा संजय मित्तल को उपाध्यक्ष , और सरजू जायसवाल को जिला सह सेवा प्रमुख बनाने की घोषणा प्रांत मंत्री नागेंद्र प्रताप सिंह ने की।

बैठक में प्रांत संगठन मंत्री परमेश्वर ,प्रांत उपाध्यक्ष महादेव ,दुर्गावाहिनी प्रांत सयोजिका जानकी ठाकुर ,प्रांत सहमंत्री सगुण ,प्रांत सेवाप्रमुख संतोष ,जिलाध्यक्ष पवन कुमार पाठक,जिला उपाध्यक्ष अमित राय ,जिला मंत्री सुधाकर ,जिला संयोजक बजरंग दल विशाल सिंह ,सह संयोजक शिवा ,सहित प्रखंडों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Loading