अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से समाज सेवी पर किया हमला

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत समाज स्वास्थ्य

शिवरतन कन्नौजिया


शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर,9अप्रैल 2023!इंडो नेपाल पोस्ट

थाना क्षेत्र शोहरतगढ़ के बुड़नाइया पकड़ी गांव निवासी अनिल कुमार चौधरी पुत्र सुभाष चन्द्र चौधरी पर शनिवार रात लगभग दस बजे करीब आधा दर्जन की तादाद में अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजसेवी व पेट्रोल पंप व्यवसायी अनिल कुमार चौधरी आवश्यक कार्य से लखनऊ गये थे। लगभग 10 से 12 दिनों के बाद वापस आने पर अज्ञात लोगों शोहरतगढ़ थाने के पास लगभग सात आठ युवकों ने लाठी – डंडे से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया।

घटना शनिवार रात दस बजे की है। अज्ञात लोगों की पिटाई से अनिल कुमार चौधरी व उनके मैनेजर को गंभीर चोट पहुंची है। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ मे भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए जिलास्पाताल रेफर कर दिया गया है।

परिजनों के मुताबिक उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। और न ही आरोपियों की पहचान हो सकी है।

Loading