संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री बने सुरेंद्र पाल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज स्वास्थ्य

सरताज आलम


शोहरतगढ़़/सिद्धार्थनगर,22जून,2023!इंडो नेपाल पोस्ट

स्वास्थ्य विभाग में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्य कर रहे कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारियों ने प्रदेश स्तर पर संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के तहत ट्रेड यूनियन कानपुर में रजिस्ट्रेशन कराकर प्रदेश स्तर पर प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव कराकर प्रदेश कार्यकारिणी गठित की है।


जिसका मुख्य उद्देश्य विभाग के अन्तर्गत कार्य के अनुरूप जो भी कमियां हैं उन्हें दूर कराना संघ की प्राथमिकता है। इसके अन्तर्गत प्रदेश के समस्त ब्लाक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, प्रदेश के समस्त जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर, प्रदेश के समस्त डिविजनल कोऑर्डिनेटर, प्रदेश की समस्त स्टाफ नर्स, कम्युनिटी स्तर के अधिकारी एवं कर्मचारी, प्रदेश की समस्त आशा संगिनी एवं प्रदेश की समस्त आशा बहू, लोग कार्यरत हैं और इन सभी पदों के लोगों का संघ के माध्यम से कार्यों को करायेगा।

चुनाव के उपरांत संयुक्त कमेटी प्रोसेस कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री के रूप में जनपद सिद्धार्थ नगर के शोहरतगढ़ ब्लाक के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर महामंत्री को भारी बहुमत से प्रदेश महामंत्री चुना गया।

इसके अलावा जनपद अमेठी के भादर के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर राघवेन्द्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, गोरखपुर के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अश्वनी श्रीवास्तव को संयोजक, अमेठी जनपद के जगदीशपुर के ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नीरज त्रिपाठी को प्रवक्ता, जनपद गोरखपुर के खुश मोहम्मद को कोषाध्यक्ष, जनपद सन्तकबीर नगर के महेंद्र त्रिपाठी, गोरखपुर के अशोक पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शमा परवीन गाजीपुर, आशुतोष शुक्ला प्रयागराज, को उपाध्यक्ष आशीष दुबे प्रतापगढ़, अम्बे साधना अमेठी, लवली वर्मा महाराजगंज, हुमैरा खातून मऊ को संगठन मंत्री, प्रशांत श्रीवास्तव लखनऊ, राम प्रताप सिंह बहराइच, रानी निषाद कौशांबी, अनुपमा श्रीवास्तव बाराबंकी, को संयुक्त मंत्री, शिव भूषण बस्ती को मीडिया प्रभारी, पुनीत कानपुर, आरिफ शामली, राकेश सन्तकबीर नगर, को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।

इसके उपरान्त प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह द्वारा यह बताया गया की आने वाले समय में प्रदेश स्तर की कम्युनिटी प्रोसेस से सम्बन्धित समस्त समस्याओं का निराकरण कराने के लिये प्रतिबद्ध हैं।

जल्द ही सभी लोग लाभान्वित होंगे एवं प्रदेश के प्रत्येक मंडल स्तर पर प्रत्येक जिला स्तर पर भी संयुक्त कम्युनिटी प्रोसेस कर्मचारी संघ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के विस्तार पर भी कार्य किया जायेगा।

संघ के गठन की जानकारी प्रदेश के स्वास्थ से सम्बंधित सभी कार्यालयों, प्रदेश के सभी मंडल स्तर पर अपर निदेशक, जिले स्तर पर समस्त जिला अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्य क्रम को पत्र के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।

Loading