इंडो नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी व नेपाल पुलिस ने की संयुक्त गश्त

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल

त्यौहारों के मद्दे नज़र बढनी सीमा पर बढ़ायी गयी चौकसी

बढनी,सिद्धार्थनगर,25 अक्टूबर। इंडो नेपाल पोस्ट

सग़ीर ए ख़ाकसार


इंडो नेपाल बॉर्डर पर त्योहारों के मद्देनज़र चौकसी तेज़ कर दी गयी है।दोनो देशों की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह चौकस हैं।संवेदनशीलता को देखते हुए रविवार को भारत और नेपाल की पुलिस ने सीमा पर संयुक्त रूप से गश्त किया।


मिली जानकारी के मुताबिक विजयीदश्मी पर्व पर सीमा सुरक्षा मद्देनजर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किये गए हैं।रविवार को एस•एस•बी  बढ़नी दुआरा  नेपाल पुलिस, नेपाल एपीएफ व उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ सीमा स्तम्भ संख्या 567 से 570 के मध्य संयुक्त गश्त की गई और सुरक्षा का जायज़ा लिया।

संयुक्त गश्त में   सुमित हरित, सहायक कमाण्डंट,  प्रभारी- एस•एस•बी बढ़नी के साथ ,उत्तर प्रदेश पुलिस , नेपाल पुलिस , नेपाल एपीएफ के उप निरीक्षक , व महिला आरक्षी  सम्मलित हुए।

Loading