शोहरतगढ़:शिव बाबा घाट पर सार्वजनिक शौचालय का नगर अध्यक्ष बबिता कसौधन और ईओ शिव कुमार ने किया उदघाटन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

सिद्धार्थनगर,21 नवम्बर। इण्डो नेपाल पोस्ट

नगर पंचायत के आदर्श शिव बाबा घाट पर शुक्रवार को छठ पर्व के मौके पर सार्वजनिक शौचालय का उदघाटन नगर अध्यक्ष बबिता कसौधन द्वारा अधिशाषी अधिकारी शिव कुमार व नगर पंचायत सभासदों की मौजूदगी में किया गया।

नगर अध्यक्ष ने कहा कि शौचालय बन जाने से नागरिकों को अच्छी सुविधा मिलेगी।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व हिन्दू युवा वाहिनी देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने सभी नगरवासियों को छठ महापर्व की शुभकामना एवं बधाई देते हुए कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में नगर के प्रत्येक नर- नारी का सहयोग जरूरी है। सबके सहयोग से शोहरतगढ़ नगर विकास कार्य की ओर बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नगर विकास मंत्री के साथ साथ सांसद जगदम्बिका पाल का भी आशीर्वाद नगर की जनता को मिल रहा है। सम्पूर्ण नगर पंचायत क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार भरपूर विकास कार्य होगा।

इस दौरान सभासद संजीव जायसवाल, जरीना खातून, लाल जी गौड़, मनोज गुप्ता, राज कुमार, रविन्द्र वर्मा, रेखा देवी, कृष्ण कुमार अग्रवाल अधिशाषी अधिकारी शिव कुमार ,हियुवा देवी पाटन मण्डल प्रभारी सुभाष गुप्ता, जगदम्बिका त्रिपाठी, सी ओ राणा महेन्द्र प्रताप सिंह,राम विलास यादव , महावीर प्रसाद वर्मा, वृजेश वर्मा, अनूप कशौधन, पशुपतिनाथ रौनियार,राहुल गुप्ता, संजय कौशल,दुर्गा प्रसादपटवा, राजू वर्मा, संजय वर्मा,बनवारी गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

Loading