नेपाल:लैंगिक हिंसा के खिलाफ स्वयंसेवी संस्थाओं का महाअभियान शुरू

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल समाज

कृष्णनगर,27 नवम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट

लैंगिक  हिंसा के खिलाफ 16 दिवसीय महा अभियान का उद्घाटन कृष्णानगर के गोलघर में दीप प्रज्वलित कर  किया गया। 25 नवम्बर से शुरू यह अभियान 10 दिसम्बर तक चलेगा।जिसमें विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाएं भाग ले रही हैं।

नेपाल के कपिलवस्तु जिले के कृष्णानगर में लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ शुरू किए गए अभियान को विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से सफल बनाया जाएगा।आफन्त नेपाल,शांति पुनर्स्थापना केंद्र,सहित अन्य कई संगठनों के  सहयोग से इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने की योजना है।

कार्यक्रम का उद्घाटन नगरपालिका,कृष्णनागर  के प्रशासनिक अधिकारी विजय कुमार कार्की  ने दीप प्रज्वलित कर  किया।

कार्यक्रम में एपीएफ़, यातायात पुलिस ,और नेपाल पुलिस के लोग  भी मौजूद रहे।  कार्यक्रम का संचालन ईश्वरी पोखरेल ने किया।  पीआरसी की कपिलवस्तु समन्वयक निशा पंथी ने  सभी का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।इस मौके पर मौजूद लोगों ने इस अभियान की भूरि भूरि प्रशंसा की और लैंगिक हिंसा को रोकने की अपील भो की।
आफन्त नेपाल के जिला समन्वयक  केसर बिश्कर्मा ने कहा कि सभी को इस अभियान में मदद के लिए आगे आना होगा।

Loading