सिद्धार्थनगर:-पूर्व विधायक अनिल सिंह के सपा में शामिल होने के बाद जनपद आगमन पर जगह जगह हुआ जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे:-पूर्व विधायक अनिल सिंह

एम एस खान

शोहरतगढ़,17 सितम्बर। इण्डो नेपाल पोस्ट

पूर्व विधायक अनिल सिंह के समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद शुक्रवार को जनपद की सीमा में पहुंचने पर मड़नी चौराहा पर बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं तथा नागरिकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पार्टी की नीतियों व कार्यो में विश्वास जताते हुए पूर्व विधायक अनिल सिंह के समाजवादी पार्टी का दामन थामने की खबर सुनकर सपाई खेमे में खुशी का माहौल है। जनपद बलरामपुर के रास्ते लखनऊ से आ रहे पूर्व विधायक का विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

सिद्धार्थनगर सीमा पर स्थित मढ़नी में कार्यकताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया

बलरामपुर सीमा पर स्थित मड़नी से कार्यकर्ता उन्हें वाहनों के काफिले के साथ बढ़नी में लाए और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत में जोरदार नारेबाजी करते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने अनिल सिंह जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद, बाइस में बाई साइकिल के नारे लगाए।। बढ़नी व ढेबरुआ में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अनिल सिंह ने कहा कि वह जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। प्रभावी पहल कर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। कहा कि प्रदेश के समुचित विकास का कार्य समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।

मड़नी में यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव आशीष अग्रहरि, बढ़नी में यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मो.जावेद खान,शकील अहमद शाह, ढेबरुआ में युवा सपा नेता मो.हारुन व मंसूर अहमद, तुलसियापुर चौराहे पर शनि शुक्ल ,बदरे आलम आदि ने जोरदार स्वागत किया।

शोहरतगढ़ में भी हुआ भव्य स्वागत

पूर्व विधायक अनिल सिंह के नगर पंचायत शोहरतगढ़ में पहुंचे तो उनका जोरदार स्वागत सपाइयों द्वारा किया गया। सपा में शामिल हुए पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ लगकर जनता के बीच समाजवादी पार्टी की नीतियों को पहुंचाने और समाजवादी पार्टी के लिए सभी के साथ मिलकर काम करने का प्रयास होगा।

पूर्व विधायक का स्वागत गणेशपुर चौराहा, बानगंगा, चिल्हिया बाजार, बजहा, गौरा बाजार आदि स्थानों पर भी किया गया। इस दौरान।जोखन चौधरी ,जावेद अहमद, सोनू यादव , ब्लॉक प्रमुख लोटन आशीष सिंह , प्रभात सिंह , सेवक प्रधान , घनश्याम जायसवाल, राकेश दुबे , अजय चौरसिया , राम नगीना सिंह , नन्हे सिंह,जय पप्रताप सिंह आदि लोग स्वागत में शामिल रहे।

Loading