स्मृति शेष;सीता देवी गर्ग, महिला सशक्तिकरण की एक अनूठी मिसाल!

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल राजनीति विदेश समाज

नेपाल के कपिलवस्तु के कृष्णा नगर वार्ड नं दो निवासी सीता देवी गर्ग पंचायत काल मे सांसद थीं।करीब तीन दशक पूर्व वो महिलाओं को समान अधिकार दिलाने वाले अपने साहसी प्रयासों के लिए जानी जाती थीं।बालिकाओं ,महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए वो हमेशा संघर्ष करती थीं।बालिकाओं को स्वालम्बी व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नारी शिल्प कला केंद्र,कृष्णनगर  की लंबे समय तक वो  अध्यक्ष भी रहीं।राजशाही के दौरान वो विभिन्न समाजसेवी व महिला उत्थान सेवा समितियों से भी जुड़ी रहीं।

सग़ीर ए ख़ाकसार


काठमाण्डु,18 जनवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट

नेपाल की पूर्व सांसद सीतादेवी गर्ग अब हमारे बीच नहीं रहीं।85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।सोमवार को सुबह तड़के काठमाण्डु में उनका निधन हो गया।नारी सशक्तिकरण की योद्धा के निधन से नेपाल के तराई में शोक की लहर दौड़ गयी है।करीब तीन दशक पूर्व वो महिला सशक्तिकरण की मिसाल थीं।महिलाओं को सामाजिक व राजनैतिक रूप से समाज मे हिस्सेदारी दिलाने के लिए वो प्रतिबद्ध थीं।उनके निधन से महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए किए जारहे संघर्ष व अभियान का एक युग समाप्त हो गया।


नेपाल के कपिलवस्तु के कृष्णा नगर वार्ड नं दो निवासी सीता देवी गर्ग पंचायत काल मे सांसद थीं।करीब तीन दशक पूर्व वो महिलाओं को समान अधिकार दिलाने वाले अपने साहसी प्रयासों के लिए जानी जाती थीं।बालिकाओं ,महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के लिए वो हमेशा संघर्ष करती थीं।बालिकाओं को स्वालम्बी व आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से नारी शिल्प कला केंद्र,कृष्णनगर  की लंबे समय तक वो  अध्यक्ष भी रहीं।राजशाही के दौरान वो विभिन्न समाजसेवी व महिला उत्थान सेवा समितियों से भी जुड़ी रहीं।

हिंदी मंच नेपाल के अध्यक्ष व जसपा नेता मंगल प्रसाद गुप्ता ने सीता देवी गर्ग के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सीता देवी के  पति भंसार में कर्मचारी थे।कृष्णनगर  वो अपने पति के साथ आयी थीं।पति के निधन के बाद वो यहीं कृष्ण नगर रह गयीं और इसे उन्होंने अपना  कर्मभूमि बना लिया।श्री गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से वो काठमाण्डू में ही रहती थीं।उनके निधन से स्तब्ध हूँ।कपिलवस्तु के सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने सीतादेवी के निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नारी सशक्तिकरण का महान योद्धा बताया।


कृष्णा नगर के मेयर रजत प्रताप शाह ने कहा कि वो महिलाओं के उत्थान के लिए हमेशा संघर्ष करती थीं।नेकपा नेता मिर्ज़ा अरशद  बेग ने कहा कि वो महिलाओं को पुरुषों के समान दर्जा दिलाने के लिए ,राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के लिए सतत प्रयत्नशील रहीं।जसपा नेता अकरम पठान ने कहा कि
सम्मानीय पूर्व  राज्य परिषद सदस्य सीता देवी गर्ग के निधन से ब्याथित व स्तब्ध हूँ।उनके निधन से हम लोगों ने अपना अभिभावक खो दिया है।

Loading