बढ़नी:-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं दुआरा भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस मनाया गया

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल राजनीति

सिद्धार्थनगर,6 अप्रैल ।इण्डो नेपाल पोस्ट

इण्डो नेपाल बॉर्डर पर स्थित बढ़नी में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सिया राम सिंह के आवास पर भारतीय जनता पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृत्रित्व पर चर्चा के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर जिला कार्यसमिति सदस्य विनीत कमलापुरी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष सिया राम सिंह , पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा राजकुमार सिंह राजूशाही, सभासद संजय जयसवाल, सभासद राज कुमार अग्रहरी, पूर्व सभासद पवन जयसवाल, मिथिलेश सिंह, रिंकू गुप्ता, बृजेश सिंह, श्री रामेश्वर प्रसाद चौधरी जी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading