मँहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने चलाया विशाल हस्ताक्षर अभियान

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

सग़ीर ए ख़ाकसार


सिद्धार्थनगर,15 जुलाई।इण्डो नेपाल पोस्ट


उत्तरप्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर राज्यब्यापी धरना प्रदर्शन अंतर्गत डीज़ल ,पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग को लेकर जिले की कांग्रेस इकाई ने 14 व 15 जुलाई को पेट्रोल पम्पों पर विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया।जिले भर में कांग्रेसियों ने इस अभियान में पूरे जोश व खरोश से हिस्सा लिया और पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों को कम करने की मांग की।


इटवा में अल्पसंख्यक ज़िला अध्यक्ष डॉक्टर नादिर सलाम द्वारा कई पेट्रोल पम्पों पर हस्ताक्षर अभियान चला कर सैकड़ों लोगों से हस्ताक्षर कराया गया ।डॉ सलाम ने लोगों से पेट्रोल व डीज़ल की बढ़ती क़ीमतों के ख़िलाफ़  मंहगाई के ख़िलाफ़ आवाज़ बुलंद करने का आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी इस विशाल हस्ताक्षर अभियान का हिस्सा बनिए।


  भारत पेट्रोल पम्प डुमरियागंज रोड,व अन्य कई पेट्रोल पंपों पर हस्ताक्षर अभियान चलाने की ख़बर है।इस विशाल हस्ताक्षर अभियान में  अब्दुस्सलाम खान एडवोकेट,डॉक्टर नादिर सलाम ,जावेद अहमद ,शमीम,दिलीप कुमार ,,नसरुल्लाह,  अरशद,ओम् प्रकाश,इशहक, सुभम श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Loading