भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के हित के लिए प्रतिबद्ध : प्रदीप सिंह

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

सग़ीर ए ख़ाकसार

बलरामपुर, 05 जनवरी2023।इंडो नेपाल पोस्ट

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि भाजपा राजनीतिक सत्ता को व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं,बल्कि सामाजिक परिवर्तन और विकास की दौड़ में पिछड़ गए लोगों के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने हेतु साधन के रूप में देखती है।

उन्होंने माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के संबंध में किये गए निर्णय का स्वागत किया।

उन्होंने कहा भाजपा और भाजपा सरकार पिछडे़ वर्ग के साथ ही समाज के सभी वर्गो के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

अपने शासनकाल में सपा-बसपा कांग्रेस ने पिछडे़,दलितों,शोषित,पीड़ित,वंचितों का वोट तो लिया लेकिन इनके लिए कुछ नहीं किया। सपा-बसपा कांग्रेस ने भ्रम फैलाकर इनको छलने का काम किया है।

कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति है। जबकि श्री अखिलेश यादव की नीति अपने परिवार और अपने रिश्तेदारों के विकास तक सीमित है।

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा तथा कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दल झूठ,भ्रम व फरेब की अपनी परम्परागत राजनीति से सत्ता प्राप्त करने के मंसूबे पाले हुए हैं।

लेकिन जनता इनकी हकीकत जान चुकी है। उत्तर प्रदेश नू भूला है,ना भूलेगा। अखिलेश यादव सरकार में पिछड़ों व अनुसूचित वर्ग का दमन तथा परिवारवाद,जातिवाद व तुष्टीकरण की घिनौनी राजनीति का सच।

कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर पिछड़ा वर्ग सहित सभी वर्गों के हितों की रक्षा के संकल्प को पूरा किया है।

मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों के लिए भी आरक्षण को सुनिश्चित किया। इसका ही परिणाम है कि समाज में यह भाव जागृत हुआ है कि अत्यंत गरीब पृष्ठभूमि से आने वाला व्यक्ति भी सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों से उत्पन्न चुनौतियों से पार पाकर भारत का प्रधानमंत्री बन सकता है और देश को एक नई ऊंचाई तक ले जा सकता है।


उक्त अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री एवं जनपद प्रभारी त्रयंबक तिवारी,लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पांडे,जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस उपस्थित थे

Loading