बलरामपुर-भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में जनपद में भाजपाइयों ने हर्षोल्लास से मनाया गुरु पूर्णिमा का पर्व

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति शिक्षा समाज

सग़ीर ए ख़ाकसार

बलरामपुर,24 जुलाई।इण्डो नेपाल पोस्ट

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पूरे जनपद में भाजपाइयों द्वारा गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास से मनाते हुए गुरूजनों साधु संतों का पूजन करते हुए आशीर्वाद लिया गया । भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने परसपुर मंदिर में पूजन अर्चन कर गुरु का आशीर्वाद लिया । इसी क्रम में उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उदासीन संगत में पूजा अर्चना कर मंदिर के महंत से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान महंत को गुरु द‌क्षिणा भी भेंट की गई।


सदर विधायक पल्टूराम के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। गुरु की महिमा का बखान करते हुए सदर विधायक ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु का स्थान देवताओं से भी ऊंचा माना गया है। ऐसी मान्यता है कि गुरु के बिना कोई भी पूजा अर्चना व अनुष्ठान संभव नहीं है। गुरु ज्ञान देने के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। उन्होंने उदासीन संगत गेल्हापुर के महंत बृजानंद जी महराज को माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान सभी भाजपा नेताओं ने भी महंत का माल्यार्पण कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। महंत बृजानंद जी महराज ने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा साधू संतों का सम्मान करती रही है। साधू संतो के आशीर्वाद से भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता, आद्या सिंह पिंकी, राघवेन्द्र कांत सिंह मंटू, गंगा शर्मा, संदीप वर्मा, लकी गुप्ता, कृष्णा व ओम प्रकाश गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे। 

Loading