उतरौला-सपाइयों ने मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का एहसान खान के नेतृत्व में किया ज़ोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

“नई हवा हैं, नई सपा हैं,
बुजुर्गो का हाथ, युवाओ का साथ”

बलरामपुर,27 अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

बृहस्पतिवार की देर रात 11 बजे समाजवादी पार्टी कार्यालय उतरौला में मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ दुआरा जोरदार स्वागत किया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूरा प्रदेश अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाता सूची का जायजा लेकर करेक्शन और बढ़ोतरी का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दे, पार्टी का सबसे बड़ा नेता बूथ अध्यक्ष होता है और हमें अपने बूथ अध्यक्षों का सम्मान करना चाहिए।

उतरौला के युवा व तेजतर्रार सपा नेता एहसान खान ने कहा कि प्रदेश की जनता मँहगाई,असुरक्षा,और बेरोज़गारी से बेहाल है।आगामी चुनाव में सभी कार्यकर्ताओं को जी तोड़ मेहनत कर सपा की सरकार बनाने के लिए कोशिश करनी होगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह ने रात्रि विश्राम किया और सुबह कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की इसके बाद वह गोंडा के लिए प्रस्थान कर गए।

Loading