बलरामपुर-भाजपा कार्यालय पर गोंडा सासंद कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’ का हुआ स्वागत

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

सग़ीर ए ख़ाकसार

बलरामपुर,27 अगस्त।इण्डो नेपाल पोस्ट

जिला निगरानी समिति ‘दिशा’ की बैठक में शामिल होने के लिए पहुँचे समिति के चेयरमैन गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ‘राजा भैया’ का भाजपा कार्यालय अटल भवन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया ।

गोंडा सासंद कीर्तिवर्धन सिंह ने कार्यालय पर सभी का परिचय लेते हुए कुशलक्षेम जाना । इस अवसर पर सदर विधायक पल्टूराम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, प्रदेश सह संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ अनूप चंद्र गुप्ता, भाजपा मीडिया प्रभारी डीपी सिंह ‘बैस’, जिला उपाध्यक्ष रामकरन मिश्रा, बृजेन्द्र तिवारी, जिला महामंत्री वरूण सिंह ‘मोनू’, रवि कुमार मिश्रा, सह मीडिया प्रभारी संदीप उपाध्याय, महिपाल चौधरी, जिला कार्यसमिति सदस्य आलोक रंजन, अंशुमान शुक्ला, अल्पसंख्यक मोर्चा के जमील अहमद, युवा मोर्चा अक्षय शुक्ला, अमन बंसल, आनंद त्रिपाठी सहित आदि उपस्थित रहे ।

Loading