शोहरतगढ़:-कार्यकर्ताओं के मेहनत और विकास कार्यों के बल पर दोबारा सत्ता हासिल होगी-सांसद हरीश द्विवेदी

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से करें मेहनत- जिलाध्यक्ष गोविंद माधव

एम एस खान

शोहरतगढ़ 02 दिसम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट

आगामी‌ विधानसभा चुनाव में भाजपा को कार्यकर्ताओं के मेहनत और और भाजपा सरकार के विकास कार्यों के बल पर दोबारा सत्ता हासिल होगी। हर बूथ को जीतने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी अभी से मेहनत करने में जुट जायें।

ये बातें बुधवार को शिवबाबा मंदिर पर आयोजित मंडलवार बैठक को मुख्य अतिथि सांसद हरीश द्विवेदी ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सभी बुथ प्रभारियों को चाहिए कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को दें।

आगामी‌ विधानसभा चुनाव में एक एक मत भाजपा के पक्ष में पड़े, इसके लिए जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को रखें। केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं के माध्यम से लोगों को बिना भेदभाव के लोगों को लाभान्वित कर रही है।

हमें ऊंच नींच व जाति का भेदभाव त्याग कर पार्टी के हित में लग जाना होगा। पूरे विश्व में प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश का नाम रोशन किया है।

जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने कहा कि विपक्ष के लोग भाजपा के नीतियों से सहमें हैं। इसलिए जनता को भड़काने में लगे हैं। इनकी हर मंशा को विफल करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ हर पात्र को लाभान्वित कराना होगा।कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य सदस्यता अभियान को गति देना है।

मंडल अध्यक्ष,सेक्टर प्रभारी,पन्ना प्रमुख सभी मिलकर त्रिदेव का गठन कर लें। विपक्ष को मुंह तोड़ जवाब देनें के लिए एक एक कार्यकर्ता जुट जाएं। सभी लोग पूरी ईमानदारी व लगन से हर बूथ को जिताने के लिए जनसंपर्क व सदस्यता अभियान में जुट जाएं।

पन्ना प्रमुख,सदस्यता अभियान पर जोर देते हुए भाजपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।बैठक का संचालन विनीत कमलापुरी ने की।

बैठक को साधना चौधरी, जिलापंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह,विधानसभा प्रभारी अभयपाल सिंह,लाल जी त्रिपाठी , रविन्द्र कुमार वर्मा ने भी संबोधित किया।

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनीत कमलापुरी, इंद्रेश चौरसिया, योगेंद्र तिवारी, सुर्यप्रकाश पांडेय, सौरभ गुप्ता, कृष्ण कुमार अग्रवाल, शिवपाल सिंह, विपिन सिंह, विजयकांत चतुर्वेदी, मुकेश श्रीवास्तव,कौलेश्वर मौर्य, विजय गिरी, रामशंकर यादव, लवकुश धर दूबे, सतीश मिश्रा, रमेश मणि, आदि मौजूद रहें।

Loading