शोहरतगढ़:-झांकी निकाल कर देश के महापुरुषों व वीरांगनाओं को किया गया याद, जगायी लोगों में राष्ट्र भक्त की अलख

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़ 05 दिसम्बर। इण्डो नेपाल पोस्ट

नगर पंचायत शोहरतगढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सेठ रामकुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज परिसर से छात्राओं ने आकर्षक झांकी निकालकर लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना की अलग को जगाया।

झांकी खेतानबालिका विद्यालय से निकलकर तहसील कार्यालय, पुलिस पिकेट चौराहा, भारतमाता चौक , शहीद बुधई स्मारक ,गोलघर होते हुए पुनः खेतान विद्यालय वापस लौटी जहाँ पर गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मनमोहक गीतों से छात्राओं ने नागरिकों में देश प्रेम व सांस्कृतिक विरासत को सजोने का संदेश दिया।

आजादी के 75 वी स्वाधीनता का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत लक्ष्मीबाई फाउंडेशन की ओर से सेठ राम कुमार खेतान बालिका इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि राष्ट्रीय क्षेत्र प्रचारिका सुश्री शशि ने कहा कि देश की आजादी के लिए न जाने कितने महान पुरुषों व व वीरांगनाओं ने अपने जीवन को न्योछावर कर दिया।

हमें उनके सपनों को साकार करना होगा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति के मजबूत होने पर देश मजबूत होगा और विकास की ऊंचाइयों को छू सकेगा। इसलिए छात्राओं को मेहनत से लगन पूर्वक पढ़ाई लिखाई कर समाज के हर क्षेत्र में योगदान देने के लिए आगे बढ़ने की सोच विकसित करनी होगी।

भारतीय नैतिकता, नारी सशक्तिकरण, युवाओं मे देश भक्ति जागृत करना राष्ट्र हित में हैं। युवा ही देश के भविष्य है। देश को आजादी दिलाने के लिए बहुत से युवाओं ने देशवासियों के खुशी के दिन के खातिर ही फांसी के फंदे पर हंसते हुए झूल गये।

सही मार्ग पर चलकर हम सभी को देश की रक्षा के लिए संकल्प लेना होगा। राष्ट्रीय सेविका समिति की संयोजिका दीपिका शाह ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने की जरूरत है।

इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा, कविता, अंजू चौहान, आचार्य संतोष मिश्रा, गोपी रूंगटा, सौरभ गुप्ता, उपनिरीक्षक रविकांत मणि त्रिपाठी, हरिमोहन सहित महिला कांस्टेबल व छात्राओं की मौजूदगी रही।

Loading