एसएसबी व यूपी पुलिस ने चरस के साथ दो तस्करों को धर दबोचा

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल

सग़ीर ए ख़ाकसार

बढ़नी, सिद्धार्थनगर,25 सितम्बर,2022।इंडो नेपाल पोस्ट।


मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जारहे एस एस बी के अभियान के क्रम में यूपी पुलिस व एस एस बी ने शनिवार को दो व्यक्तियों को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।


मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 50वी वाहिनी ई समवाय एस. एस. बी . बढ़नी और यू .पी .पुलिस की संयुक्त टीम ने सीमा स्तम्भ 567/2 से नेपाल की ओर से दो  व्यक्तियो भारत की ओर आते देखा।

एस .एस .बी . और यू .पी पुलिस की संयुक्त टीम दुआरा  दोनो व्यक्तियो को रोककर पुछताछ की गई। पूछताछ और तलाशी के दौरान उपरोक्त दोनों व्यक्तियो के पास से चरस बरामद किया गया। जिसका वजन 3.955किलोग्राम बताया जाता है।


गिरफ्तार किये गए दोनों व्यक्तियों में से नन्हे लाल पुत्र फूलचंद्र  आयु 48वर्ष , गांव दौलत खेड़ा, पुलिस स्टेशन अजगैन, जिला उन्नाव (उत्तर प्रदेश ) के पास से  1.975किलोग्राम चरस और श्याम लाल पुत्र रामनारायण कहर आयु 58वर्ष, गांव सुनहवा, पुलिस स्टेशन गणेशपुर, जिला कपिलवस्तु (नेपाल) के पास 1.980किलोग्राम चरस पाया गया।


चरस बरामदगी में एस .एस .बी .की तरफ से  दिनेश कुमार  सहायक कमांडेंट ई समवाय बढ़नी के साथ उप निरीक्षक , अंग्रेज सिंह , मुख्य आ.सा. विकास नीलकंठ इंगले , आ.सा. उपेंद्र कुमार ,आ. सा. अर्जुन सिंह स्वान डॉग हैप्पी, आ. सा. अविनास शर्मा, आ. सा. राजेश यादव, और यू पी पुलिस की संयुक्त टीम में उप निरीक्षक  ब्रजेश सिंह,आ. सा. बेशकर यादव , आ. सा. राकेश कुमार आदि की भूमिका रही।

Loading