राष्ट्रीय पोषण दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज स्वास्थ्य

सरताज आलम


शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर,04 सितम्बर 2023!इंडो नेपाल पोस्ट

राष्ट्रीय पोषण दिवस पर शनिवार को तहसील परिसर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गयी।

रैली को उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार यादव व नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने रवाना किया।

नगर का भ्रमण कर पुनः तहसील परिसर पहुंची। रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने तख्ती पर बच्चों का है यह अधिकार पोषण से हो आहार लिखकर हाथ में लेकर चल रही थीं।

रैली निकालने से पूर्व तहसील परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल व सीडीपीओ ओमप्रकाश यादव ने दो बच्चों का अन्न प्राशन कराया।

दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की गयीं। सीडीपीओ ने कहा कि बच्चों को पोषणयुक्त आहार देने से उनमें मानसिक व शारीरिक विकास होता है।

गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार व आयरन की गोली जरूर लेनी चाहिए।

आगे उन्होंने कहा कि हर माह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गांव में पौष्टिक आहार का वितरण किया जाता है।

इसका लाभ उठायें। इस दौरान सीडीपीओ बढ़नी रविन्द्र कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नन्दनी, गीता, पूनम मौजूद रहीं।

Loading