सिद्धार्थनगर/बलरामपुर:केक काटकर सपाईयों ने मनाया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन, गरीबों को बांटे कंबल

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल राजनीति

 रईस अजहरी

सिद्धार्थनगर/बलरामपुर,22 नवंबर। इण्डो नेपाल पोस्ट

     समाजवादी पार्टी के संस्थापक ,पूर्व गृहमंत्री व उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री  मुलायम सिंह यादव का  जन्म दिन सपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एवं जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं बच्चों  में फल वितरण कर बड़े ही धूमधाम से मनाया।
सपाईयों ने इस मौके पर मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु होने की कामना के साथ   2022 में सपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया।जन्मदिन जिला अध्यक्ष लाल जी यादव की अध्यक्षता में मना।

इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव सामाजिक बराबरी के पक्षधर थे।समाज के दबे कुचले तबकों को मुख्यधारा में लाने के लिये सदैव संघर्ष करते रहे। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि नेताजी ने  सस्ती शिक्षा व सबको शिक्षा उपलब्ध कराने का काम किया था।इस मौके पर   पूर्व विधायक विजय पासवान,पूर्व चेयरमैन मु0 जमील सिद्दीकी, उग्रसेन सिंह, राम कुमार चिंकू यादव, मुहम्मद इब्राहिम,पूर्व जिला अध्यक्ष अजय चौधरी, अनूप यादव,निज़ाम अहमद, जुबैदा चौधरी, बेचई यादव इंद्रासना त्रिपाठी, मु इदरीस पटवारी राइनी चेयरमैन बांसी  आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


उधर,बलरामपुर से मिली खबरों के अनुसार मुलायम सिंह यादव जन्म दिन हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।तुलसीपुर विधानसभा में सपा के तेजतर्रार नेता डॉ भानु त्रिपाठी ने नेताजी मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर कंबल का  वितरण किया ।
जिला पंचायत सदस्य व सपा कार्यकारिणी सदस्य डॉ भानु  त्रिपाठी ने नेता जी मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस के अवसर पर ठंड के प्रकोप को देखते हुए तुलसीपुर  विधानसभा में  गरीब असहाय लोगों को घर घर जा कर कंबल वितरण किया। डॉ भानु त्रिपाठी द्वारा कहा गया की गरीबों असहाय की मदद करने की प्रेरणा हमको नेताजी से मिली है और हम उनके बताए हुए रास्तों पर चलते हुए पार्टी और उसकी विचारधारा को आगे बढ़ाएंगेl

Loading