बलरामपुर:किसानों की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रही है सरकार:डॉ एस पी यादव

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

फरीद आरज़ू की रिपोर्ट

बलरामपुर,15 दिसम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट


समाजवादी पार्टी(सपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री डॉ०शिव प्रताप यादव ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार किसानो की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।सरकार किसान आन्दोलन मे जान गवाने वाले अन्दोलनकारियो के परिवार को पचास लाख की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराएं।

पूर्व मंत्री डॉ०शिव प्रताप यादव ने आज अपने कैम्प कार्यालय पर पत्रकारो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की सरकार किसानो की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।सूबे की सरकार लाल टोपी से डरी हुई है।इस लिए किसानो के समर्थन मे आवाज बुलंद करने वाले सपा के नेताओ को नज़रबंद किया जा रहा है।

उन्होने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली की सीमाओ पर इकट्ठा किसानो के समर्थन मे सिर्फ समाजवादी पार्टी ही सडक पर उतर कर विरोध दर्ज करा रहा है।लेकिन संवेदनहीन सरकार किसानो और समाजवादियो के लोकतान्त्रिक आन्दोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है।उन्होने कहा कि किसानो की मांगो और भाजपा के भ्रष्टाचार को हम समाजवादी लोग निरन्तर उठाते रहेगे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जो रिपोर्टे आ रही है,उसके अनुसार ठंड के इस मौसम मे दिल्ली बार्डर पर अन्दोलन कर रहे 11 किसानो की मृत्यु हो चुकी है।उन्होने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक किसानो के परिवारो को सरकार तत्काल पचास लाख की आर्थिक सहायता और मृतक के परिवार मे एक सदस्य को नौकरी उपलब्ध कराये।

Loading