बढ़नी-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई का हुआ गठन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति शिक्षा

सग़ीर ए खाकसार

बढ़नी, सिद्दार्थनगर,19 जनवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ,बढ़नी नगर इकाई सत्र 2021-22 की नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को डाक बंगला परिसर में संपन्न हुआ| इस अवसर पर अभाविप की तहसील प्रमुख मालती पांडे ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है।

यह संगठन निरंतर छात्र शक्ति को देशहित,समाज हित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में कार्य करने हेतु प्रेरित करता है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य व्यक्ति निर्माण है एवं व्यक्ति निर्माण के माध्यम से एक सशक्त समाज के निर्माण को करना है। उन्होंने कहा कि भारत की आने वाले सुनहरे कल की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है ।इस नाते युवाओं को अपने सामाजिक एवं नागरिक कर्तव्यों के प्रति सजग एवं जागरूक होने की आवश्यकता है|

सर्वसम्मति से नवीन नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया ।जिसके तहत नगर अध्यक्ष अशोक कुमार व रूपेश कौशल को नगर मंत्री बनाया गया। इसके अलावा सहमंत्री -नादिरा परवीन, स्वीकृत गुप्ता, पूजा वर्मा, रोहित साहू, एस.एफ.डी प्रमुख -अभिषेक प्रताप यादव, एस.एफ.एस प्रमुख-शौर्य मोहन गुप्ता, सोशल मीडिया प्रमुख- पवन पांडे , सह सोशल मीडिया प्रमुख -रितिक गुप्ता ,कार्यकारिणी सदस्य -सोनिया यादव,
कार्य कारिणी सदस्य -नीरज कश्यप को बनाया गया है।

Loading