डुमरियागंज-मौजूदा सरकार पूंजीवादी विचार धारा को बढ़ावा दे रही है,सुशासन के सपने को पूरा करेगी आप;संजय सिंह

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति



आम आदमी प्रदेश व केंद्र की सरकार की नीतियोंसे कोसों दूर है।

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर,31मार्च।इण्डो नेपाल पोस्ट

आजादी से अब तक देश का आम आदमी व गरीब भ्रष्ट राजनीति का शिकार हो रहा है। अब तक की सरकारों ने एक विशेष समुदाय को बढ़ावा देने का काम किया है। जिसे हम लोग पूंजीवाद कहते हैं। ऐसे में हमारा देश अति पिछड़ा होता जा रहा है।जिसको देखकर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने देश की राजधानी दिल्ली में आंदोलनकारी कार्यप्रणाली से दो बार सरकार बना कर देश को ही नहीं पूरे विश्व को विकास का पाठ पढ़ाया है।


उक्त बातें डुमरियागंज के बेवा चौराहा पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद व उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास की गंगा जो दिल्ली से निकली है वह धीरे-धीरे पूरे देश में फैलेगी। साथ ही देश के लोगों के सपनों का सुशासन सभी प्रदेशों में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से उत्तर प्रदेश में आप के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपने प्रत्याशी उतारकर विकास का बिगुल बजा दिया है ।इसी क्रम में इंजीनियर इमरान लतीफ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर हम लोग देश के गरीबों और आम आदमी के लिए काम करने का बीड़ा उठाया। जिससे देश का चौमुखी विकास हो सके है। और एक बार फिर हमारा देश विश्व गुरु के पथ पर अग्रसर हो। इस दौरान इरम शबरेज़, धीरज गुप्ता, सूर्य त्रिपाठी ,मोहम्मद अमीन, विपिन सागर, सुफियान खान, नरसिंह गौतम , विनायक राज शुक्ला, रामनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।

Loading