जफ़र आलम के नेतृत्व में शोहरतगढ़ में प्रधानों का अनिश्चित कालीन धरना जारी, बीडीओ ने प्रधानों से किया वार्ता

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़, 11 जनवरी 2023। इण्डो नेपाल पोस्ट

ब्लॉक परिसर में प्रधानों ने मंगलवार को ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम के अगुवाई में विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन धरना को जारी रखा है।

बीडीओ संगीता यादव ने धरना दे रहे ग्राम पंचायत के प्रधानों से समस्या सम्बंधित बातचीत मंगलवार को किया।

बीडीओ ने मांगों से सम्बोधित ज्ञापन को लेकर उच्चाधिकारियों के सामने उनके मांग को प्रस्तुत करने का आश्वासन दिया।

धरना को सम्बोधित करते हुये प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम ने कहा कि ग्राम प्रधानो के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा।

जमीनी स्तर पर प्रधान ही एक ऐसा प्रतिनिधि है, जो जनता के साथ सबसे पहले खड़ा होकर विकास कार्य और उनके सुख दुःख का साथी बनता है।

मोबाइल मोनिटरिंग व्यवस्था, मनरेगा धनराशि भुगतान सहित 14 मांग को लेकर प्रधान एकजुट हैं। जिसपर विचार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि ग्राम पंचायतों की समस्याओं का निपटारा समय से करते हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करे।

हर ग्राम प्रधान ईमानदारी से अपने जनप्रतिनिधि होने की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। विद्यालय के कायकल्पित करने के साथ तमाम तरह के विकास कार्य हर गांव में प्रधान कर रहे हैं।

ग्राम पंचायत प्रधानों के साथ हो रहे किसी भी तरह के अन्याय को संगठन कदापि बर्दाश्त नहीं करेगा। समस्याओं के निदान की लड़ाई संगठन एकजुटता के साथ मांगो के पूरा न होने तक जारी रहेगा।

भीषण ठण्डक में धरना को प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष जफ़र आलम, पंकज चौबे, सुनील सिंह, विक्रम यादव, रसीद अहमद, अजीज अहमद, जीवन श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित कर 14 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज़ बुलंद किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान शौकी लाल, करम हुसैन,किस्मत अली, राजेन्द्र कुमार, सद्दाम हुसैन, राम मिलन चौधरी, सरवन कुमार, अबरार अहमद, सिकंदर, ओमप्रकाश यादव ,आसिम नैय्यर, सुभाष, सुनील सिंह, पिंटू पटेल, राजेंद्र पाल, पंकज चौबे, मुहम्मद आसिम, अजय कुमार चौधरी, किस्मत अली, राजेन्द्र कुमार, सद्दाम हुसैन, राम मिलन चौधरी, श्रवण कुमार जायसवाल, यार मोहम्मद, अबरार अहमद, सिकंदर यादव, ओमप्रकाश यादव, सुभाष यादव, सुनील सिंह, पिंटू पटेल, राजेंद्र पाल, अजय चौधरी, विन्ध्याचल गिरी, गंगाधर मिश्र,रामकुमार, विनोद शर्मा, घंश्याम, राजनेत्र चौरसिया, रिंकू सिंह, जीवन श्रीवास्तव, अब्दुल रसीद, अनिल पाण्डेय, जावेद, पवन कुमार, यार मोहम्मद, पप्पू गुप्ता, अजय चौधरी, अब्दुल अजीज, शिवलाल, सुनील यादव, रामदास, राजेन्द्र पाल, राजेन्द्र, अवनींद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।

Loading