सिद्धार्थनगर:-महंगाई के ख़िलाफ़ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

मँहगाई से आम जनता कर रही है त्राहि त्राहि-नादिर सलाम

सग़ीर ए ख़ाकसार

सिद्धार्थनगर,13 जुलाई।इण्डो नेपाल पोस्ट


सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेसियों ने पेट्रोल,डीजल, रसोई गैस की बढ़ी कीमतों एवं आवश्यक वस्तुओं के मूल्यों में हो रहे बेतहाशा वृद्धि के विरोध में ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाज़ी की व मँहगाई को कम करने की मांग की।

यह विरोध प्रदर्शन हाइडिल तिराहा नौगढ़ से प्रारंभ होकर गांधी आश्रम के आगे जाकर पेट्रोल पंप पर समाप्त हुआ।कांग्रेसी कार्यकर्ता जोश से लबरेज़ दिखे।वो हाथ मे तख्तियां लिए हुए थे जिसमें “पेट्रोल के दाम करो”,अक्कड़ बक्कड़ बम्बे बोल,डीज़ल 90,पेट्रोल 100 “जैसे नारे लिखे हुए थे।

सोमवार के प्रदर्शन को कामयाब बनाने के लिए बाकायदा सभी कांग्रेस पार्टी के सभी सम्मानित पूर्व सांसद/ विधायक, लोकसभा/ विधानसभा के सभी पूर्व प्रत्याशी, जिला अल्पसंख्यक विभाग के सभी पदाधिकारी एवं ब्लाक पदाधिकारी, विधानसभा चुनाव लडने वाले सभी दावेदार पार्टी के सभी सम्मानित नेता और कार्यकर्ताओं से अपील की गई थी।जिला चेयरमैन नादिर सलाम ने कहा कि मँहगाई से जनता त्राहि त्राहि कर रही है।कमर तोड़ मँहगाई के चलते आम जन की कमर टूट गयी है।

Loading