आशीष शुक्ल ने विधायक जय प्रताप सिंह का फूल माला पहना कर किया स्वागत

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल राजनीति समाज

अशफ़ाक अहमद

सिद्धार्थनगर,15 मार्च,2022।इण्डो नेपाल पोस्ट

सिद्धार्थनगर की बहुचर्चित सीट बांसी विधानसभा से आठवीं बार विधायक बने राजघराने के राजा जय प्रताप सिंह का फूल माला पहनाकर भाजपा जिला मंत्री आशीष शुक्ला ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मिठाई खिलाकर उनका अभिवादन किया।


आशीष शुक्ला ने कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है। राजा जय प्रताप सिंह लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। जनता के हर सुख दुख में साथ निभाने वाले राजा जय प्रताप सिंह को यूं ही नहीं जनता ने आठवीं बार चुना है। लगातार तीन बार जीत की हैट्रिक लगा चुके राजा जय प्रताप सिंह ने इस बार भारी अंतर से अपने प्रतिद्वंदी को हराया है।


जय प्रताप सिंह ने वर्ष 1989 में राजनीति में कदम रखने के बाद लगातार पांच चुनावों में जीत हासिल की। उसके बाद एक हार का सामना किया। इसके बाद उन्होंने पुन: जीत की हैट्रिक लगा दी है। सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय प्रताप सिंह ने आठवीं बार चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया। 33 साल के राजनीतिक कॅरियर में वे नौ चुनाव लड़े, जिसमें आठ बार जीते, जबकि एक बार हार का सामना करना पड़ा था। इस बार भी उन्होंने शानदार जीत दर्ज की है।

Loading