विभिन्न दलों के दर्जनों लोगों ने सपा नेता उग्रसेन सिंह की अगुवाई में ली सपा की सदस्यता

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति

एम एस खान

शोहरतगढ़ 06 अक्टूबर। इण्डो नेपाल पोस्ट

शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खुर्दगया चौराहे पर समाजवादी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई दर्जन लोगों ने बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, पीस पार्टी सहित कई अन्य पार्टियों को छोड़कर समाजवादी पार्टी विश्वास जताते हुए पार्टी में शामिल हुए। मिशन 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प भी लिया।


सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनेगी। कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी की बेलगाम नीतियों, लूट, भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार से आज़िज़ आ चुकी है। अब जनता अखिलेश यादव जी की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है प्रदेश में एक बार पुनः समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद विकास की गंगा बहेगी और उत्तर प्रदेश देश में एक रोल मॉडल प्रदेश बनेगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में साधु शरण चौधरी, राम लखन करण चौधरी, गुल्लर, मनीष चौधरी, पंकज साहनी, फजलुर्रहमान, साई मोहम्मद, शोभा, मकई, सनाउल्लाह, राजेश कुमार, अब्दुल कासिम, मोहम्मद रईस, अब्दुल हाई, अब्बास अली, मनोज कुमार, अब्दुल अहद, प्रदीप कुमार सहित अन्य लोगों ने विभन्न पार्टियों से आ कर समाजवादी पार्टी का दामन थामा।


इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी,विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव, छात्रसभा के जिला अध्यक्ष विष्णु उमर, सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, सेक्टर प्रभारी राजेंद्र यादव, बूथ प्रभारी शौकत अली, प्रधान लाल बहादुर यादव, वकील अहमद, शहजाद सिद्दीकी, राहुल मिश्रा, अब्दुल अहद, अब्बास अली, शौकत अली, इरफान खान आदि मौजूद रहे।

Loading