क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी की विदाई में नम हुई सभी की आंखे

उत्तर प्रदेश खेल ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत शिक्षा समाज

सग़ीर ए ख़ाकसार

सिद्धार्थनगर,13 दिसंबर।इण्डो नेपाल पोस्ट

उप क्रीड़ा अधिकारी रही फरीदा सिद्दीकी की पदोन्नति क्रीड़ा अधिकारी संतकबीरनगर के रूप में हो गई है। उनके स्थानांतरण फलस्वरूप विदाई समारोह आयोजित हुई।

इस दौरान उपस्थित लोग भावुक हुए ही, साथ ही सभी की आंखे भी नम हो गई। एक स्वर से उनके सुखमय, उज्जवल भविष्य की कामना भी की।


जिला स्पोटर्स स्टेडियम में सोमवार को क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव के संयोजकत्व में आयोजित समारोह में उप क्रीड़ा अधिकारी के पद से क्रीड़ा अधिकारी बनी फरीदा सिद्दीकी को भावभीनी विदाई दी गई। उनका तबादला संतकबीरनगर जिले के लिए हो गया है।

इस मौके पर बुके, अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। जिला ओलपिंक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव की अगुवाई में भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की गई। क्रीड़ा अधिकारी एसडीएस यादव, वालीवाल संघ के जिला सचिव मो. इब्राहिम, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष डॉ. अरुण प्रजापति, जिला व्यायाम शिक्षक उपेंद्र उपाध्याय, अब्दुल मन्नान, जीशान अली, प्रदीप वर्मा, सोनू गुप्ता, अरुण त्रिपाठी ने उनके व्यक्तित्व और जिले के ‌खेल को बढ़ावा देने के लिए उनके योगदान की चर्चा की।

क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी ने कहा कि सात वर्षों में सभी की ओर से दिए गए स्नेह को अजीवन भुला नहीं पाऊंगा। 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने के बाद भी यादें बनी रहेंगी। संचालन सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान विद्या सागर साहनी, अरविंद गुप्ता, रत्नेश सिंह, दुर्गावती, विवेक मणि त्रिपाठी, विपिन मणि त्रिपाठी, अर्सनाल खान, आमिश खां, कमलेंद्र चौधरी, प्रेम कुुमार, लाले भी उपस्थित थेे।

Loading