राज्यमंत्री पल्टूराम का जारी है जनसम्पर्क अभियान

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

बलरामपुर,9 फरवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट

राज्यमंत्री पल्टूराम ने विधानसभा क्षेत्र बलरामपुर सदर के अंतर्गत देहात 71 मण्डल में धुसाह,बेलवा सुलतानजोत,गनवरिया,ज्योनार,पनहिया बरांव,ढ़ोढ़री व पैगापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं व ग्रामवासियो के साथ डोर टू डोर जनसम्पर्क कर व चौपाल लगाकर आगामी 3 मार्च को भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल का बटन दबाकर उत्तर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली हेतु भाजपा सरकार बनाने की अपील किया।

उक्त अवसर पर वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष भाजपा परमजीत सिंह,मण्डल अध्यक्ष अरविंद तिवारी,मण्डल महामंत्री ऋषिराज मिश्रा,मण्डल उपाध्यक्ष अटल तिवारी,(विश्व हिंदू महासंघ जिलाध्यक्ष) गंगा शर्मा,विश्व हिंदू महासंघ जिला महामंत्री सुंदर बाबू सिंह,सभासद विनोद गिरी,प्रधान बेलवा सुलतानजोत भानू जायसवाल, संजय सोनकर,प्रधान धुसाह,प्रधान पनहिया बरांव,प्रधान ज्योनार,शक्ति केंद्र संयोजक संजू आचार्या, बूथ अध्यक्ष महादेव मौर्या, घनश्याम मौर्या व आदि सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामवासी की सहभागिता रही….

Loading