नवनिर्वाचित विधायक विनय वर्मा का शोहरतगढ़ क्षेत्र में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़ 13 मार्च,2022। इण्डो नेपाल पोस्ट

रविवार को भारत नेपाल सीमावर्ती इलाकों में विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ के नवनिर्वाचित विधायक
विनय वर्मा के पहुंचने पर नागरिकों ने ढोल नगाड़ों के साथ पटाख़े फोड़कर ,अबीर गुलाल लगाकर फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।


क्षेत्र के लुचुइया चौराहा पर प्रधान संघ जिलाध्यक्ष डॉ पवन मिश्रा ने भारी संख्या में नागरिकों के साथ रमवापुर तिवारी में प्रवीण त्रिपाठी, सुभाष, गंगा मिश्रा ,संजय कसौधन, रवि अग्रवाल आदि ने स्वागत समारोह का आयोजन किया।

जनसम्पर्क अभियान व स्वागत कार्यक्रम क्षेत्र के शोहरतगढ़, पल्टादेवी, भँदाव चौरहा, महला चौराहा,  चोड़ार चौराहा, रमवापुर नानकार  , डोई चौराहा,  लुचुईया,  बगहवा, चौराहा,  व खुनुवां कस्बा में स्टेट बैंक शाखा के सामने हुआ।

खुनुवा बाजार का भ्रमण कर विधायक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता व व्यापारी वर्ग,  अति पिछड़े,  दलित,  मजबूर,  मजदूर,  गरीब की  हर समस्या के लिए हम व हमारी सरकार सीधा संवाद कर निराकरण करेगी। हम आपके साथ मिलाकर क्षेत्र के विकास को गति देंगें। 

इस अवसर पर डा  पवन कुमार मिश्र,  संतोष वर्मा, राजीव श्रीवास्तव,  रविन्द्र कुमार गुप्ता,  दिनेश कुमार गुप्ता,  प्रभु दयाल गुप्ता  , संतोष कुमार कसौधन,  रवि तिवारी,  सोहित पाल, राम सजीवन आदि मौजूद रहे  ।

Loading