बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से निकाली गयी स्कूल चलो अभियान रैली

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत शिक्षा समाज

एम एस खान

शोहरतगढ़ 07 अप्रैल,2022। इण्डो नेपाल पोस्ट

प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोल्हौरा मुस्तहकम में स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग जागरुकता अभियान रैली निकाली गयी।

रैली का शुभारंभ ग्रामप्रधान अश्विनी चौबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। नवीन छात्रों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। रैली में बच्चों ने आधी रोटी खायेंगे स्कूल पढने जायेंगे, मम्मी पापा हमें पढाओ स्कूल लकर नाम लिखाओ, कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार, पढेंगे पढ़ायेंगे देश को उन्नति बनायेंगे आदि नारो से आम जनमानस मे शिक्षा के प्रति एवं संचारी रोग से बचाव के लिए जागरुकता लाने का प्रयास किया।

ग्राम प्रधान अश्वनी चौबे ने भी सभी जन सामान्य जनो से अपील की कि बच्चों को स्कूल में भेजे और देश की प्रगति मे सहायक बने। प्रधानाध्यापक आशुतोष सिंह ने शिक्षा की महत्ता बताते हुए कहा कि समाज के सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना स्कूल चलो अभियान रैली का उद्देश्य है,ताकि समाज और राष्ट्र प्रगति पथ पर अग्रसर हो। साथ ही साफ-सफाई , संचारी रोग के प्रति जागरूक भी किया गया।

कार्यक्रम मे प्रधानाध्यापक डा0 आशुतोष सिंह, अध्यक्ष राममिलन, शिक्षक धर्मेन्द्र विश्वकर्मा, बाबूलाल प्रसाद, अभिनव मिश्रा, किरन गुप्ता, विशाल पासवान, आशा, सावित्री, विमला आदि उपस्थित रहे।

Loading