कंदवा बाजार में रासलीला का उद्घाटन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज

शैलेन्द्र सिंह


चिल्हियां/सिद्धार्थनगर,04अप्रैल,2023!इंडो नेपाल पोस्ट


तहसील क्षेत्र शोहरतगढ़ के ग्राम पंचायत कंदवा बाजार में सोमवार से शुभारंभ हो रहे नौ दिवसीय बृंदाबन धाम का सुप्रसिद्ध रासलीला कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा मंडल अध्यक्ष चिल्हिया रमेश मणि त्रिपाठी अपने मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ किया।

उद्घाटन के बाद भगवान श्रीष्ण का दर्शन कर अद्भुत झांकी देखा और श्रीष्ण भगवान को तिलक लगाकर आरती किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश मणि त्रिपाठी, महामंत्री पद्माकर शुक्ला, संजय कुमार दुबे, ध्रुव चंद जायसवाल, राम बदन सिंह, जोखन सिंह, अर्जुन बाबा,सुभाष, गबोधर सहित सम्मानित ग्रामीण भक्तगण मौजूद रहे।

Loading