भिरंडा समय माता मंदिर में जागरण कार्यक्रम आयोजित

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत समाज


सरताज आलम


शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर,04अप्रैल,2023! इंडो नेपाल पोस्ट


शोहरतगढ़ नगर पंचायत में स्थिति भिरंडा समय माता मंदिर परिसर में रविवार रात को माता का जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन। माता का जागरण से पूर्व मां का भव्य दरबार सजाया गया।

आदिशक्ति मां जगदम्बे की पूजा अर्चना कर मंत्रोचार कर ज्योति जलाई गयी। प्रथम पूज्य भगवान गणेश की वंदना से भजन की शुरुआत हुई।

गायक शनि सरताज ने होली खेले मस्ताने में गीत प्रस्तुत किया। माता का जगराता मे खचाखच भरा पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

भिरंडा समय माता मंदिर परिसर वातावरण भक्तिमय हो गया। डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल ने समय माता मां को चुनरी भेट किया।

सांसद ने कहा कि देवी जागरण, भागवत कथा, यज्ञ से आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति होती है तथा आपसी प्रेम व भाईचारा कायम होता है।

गायिका अंजली मौर्या, गुड़िया सलोनी ने मै परदेशी हुं समय माता के दरबार पहली बार आई हुं, समय माता सबकी झोली भर दे वो, हारे के सहारे खाटू श्याम बाबा हमारे आदि भजन प्रस्तुत किया।

श्रोता भजन में मगन होकर थिरकने लगे। न्यू नटराजन ग्रुप दिल्ली के कलाकारों ने भगवान गणेश, मां जगदम्बा, हनुमान जी व राधाष्ण की बहुत ही सुंदर व मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा।

माता जागरण कार्यक्रम के दौरान श्यामसुंदर चौधरी, अभय प्रताप सिंह, मनोज मित्तल, सौरभ गुप्ता, प्रेमशंकर कसौधन, देवेश कुमार, रवि कसौधन, अमन, शुभम प्रिंस आदि श्रोतागण उपस्थित रहें।

Loading