संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिव मंदिर मे हुआ सुन्दर काण्ड का पाठ

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत राजनीति समाज


सरताज आलम


शोहरत गढ़/सिद्धार्थनगर,7अप्रैल,2023!इंडो नेपाल पोस्ट


शोहरतगढ विकास क्षेत्र के नडौरा शिव मंदिर पर धर्म जागरण मंच के जिला संयोजक गणेशकान्त उपाध्याय के अध्यक्षता मे संकटमोचन हनुमान जी के जन्मोत्सव पर ब्रहस्पतिवार को सुन्दर काण्ड का पाठ किया गया।


कार्यक्रम मे सर्वप्रथम बजरंगबली हनुमान जी का पूजन अर्चन किया गया फिर पूरे साज बाज के साथ सुन्दर काण्ड का पाठ प्रारंभ किया गया।

सुन्दर काण्ड पाठ के दौरान अतिथि के रूप मे आये प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डा.पवन मिश्र ने कहा कि कलयुग मे हनुमान जी ही चिरंजीव है सभी लोगो को बजरंगबली का पूजन कर जन्मोत्सव मनाना चाहिए।

संगीतमयी सुन्दर काण्ड पाठ के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजय मिश्रा, अरूण उपाध्याय, भजन गायक विवेक उपाध्याय, रमेश पाण्डेय, कार्यक्रम के संचालक उपेन्द्र नाथ उपाध्याय सहित राजकुमार उपाध्याय, राजेन्द्र मिश्र, ओमकार उपाध्याय, श्रवण कुमार, हरिमंगल उपाध्याय, प्रसिद्ध नाथ, राम प्रकाश मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

Loading