नेपाल सरकार की त्वरित कार्यवाही न्यायपूर्ण:मौलाना शमीम अहमद नदवी

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल शिक्षा समाज

सग़ीर ए खाकसार

बढ़नी, सिद्धार्थ नगर,31 अक्टूबर। इंडो नेपाल पोस्ट


नेपाल की राजधानी काठमाण्डू में स्थित करीब सौ साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद के एक हिस्से को असमाजिक तत्वों दुआरा तोड़े जाने की  जामिया सिराजुल उलूम कृष्ण नगर,नेपाल के प्रबन्धक व राष्ट्रीय मदरसा संघ के संस्थापक मौलाना शमीम अहमद नदवी ने कड़ी निंदा करते हुए नेपाल सरकार दुआरा की गयी त्वरित  कार्यवाही की प्रशंसा की है।


मौलाना नदवी ने कहा कि मस्जिद के एक हिस्से को तोड़े जाने के पीछे साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के बजाए भू माफियों के ज़मीन पर कब्ज़े का कुत्सित प्रयास लगता है। लेकिन इसके पीछे क्या कोई नापाक मंसूबा भी है इसका पता तो जांच के बाद ही चलेगा।इस हरकत से मुसलमानों की भावनाएं आहत हुई हैं।मौलाना नदवी ने कहा कि नेपाल की केंद्र सरकार व पुलिस ने जिस तरह से त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार  किया व मस्जिद का पुनर्निर्माण पुलिस की मौजूदगी में  शुरू कराया वो बहुत ही प्रशंसनीय व न्याय पूर्ण है।हम सरकार के इस कदम की सराहना करते हैं।

मौलाना नदवी ने  मुस्लिम आयोग,नेपाल  के अध्यक्ष शमीम मियां अंसारी के मस्जिद निर्माण के लिए किए गए प्रयासों तथा  मुस्लिम समुदाय व सरकार बीच समन्वय स्थापित कर शांति बनाये रखने के कोशिशों   की भी प्रशंसा की है।मौलाना नदवी ने कहा कि काठमाण्डु घाटी का मुसलमान अमन पसंद मुसलमान है।हम सभी को सभी धर्मों की मान्यताओं व मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।जिससे मुल्क में अमन व सद्भाव हमेशा बना रहे।

Loading