शोहरतगढ़ :नगरपंचायत अध्यक्ष ने कर्मचारियों के बीच बांटा दीपावली उपहार,नगरवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

एम एस खान

सिद्धार्थनगर,12 नवंबर। इण्डो नेपाल पोस्ट

धनतेरस के दिन नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन ने नगर पंचायत के कर्मचारियों व सफाईकर्मियों को दीपावली के पर्व पर उपहार भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुभाष गुप्ता ने कहा कि कई वर्षों से यह कार्यक्रम दीपावली के पर्व पर किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को उत्साह मिलता है।

इस कोरोना काल में अपने प्राणों की चिंता ना करते हुए, यही सभी लोग अपने कर्तव्यों का पालन ठीक प्रकार से कर रहे हैं। वास्तव में ये सभी लोग कोरोना योद्धा है। नगर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने में कर्मचारियों का विशेष योगदान है। त्योहार को आपस में मिलजुल कर भाई चारे के साथ नगर वासी मनाए। सभी सभासदों ने उपस्थित लोगों को दीपावली पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


इस दौरान सभासद संजीव जयसवाल मनोज गुप्ता, नियाज अहमद, सभासद प्रतिनिधि रवि अग्रवाल,अफसर अंसारी, मनोनीत सभासद रेखा अग्रहरि, लालजी गौड़, कमलेश गुप्ता, जगदम्बिका तिवारी, कमलेश कुमार ,ब्रह्मदेव कसौधन, दुर्गेश अग्रहरि, धीरेन्द्र तिवारी, अक्षय कसौधन, सूरज निगम, अंकित गुप्ता,सोनू निगम, महेश कसौधन, राम दयाल, बब्बू, रोशन, जिलाजीत, विश्वनाथ, विनोद, शांति, श्याम दुलारी, रीता देवी, रीना देवी, लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहे।

Loading