बलरामपुर:सामूहिक विवाह योजना के तहत 141 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत समाज

फरीद आरज़ू

बलरामपुर,5 दिसम्बर।इण्डो नेपाल पोस्ट


उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले मे शनिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 141 जोडो का सामूहिक विवाह कराया गया,इस दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियो ने नव दम्पत्ति को आशीर्वाद दिया।

शनिवार को जिले मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कुल 141 जोडो का विवाह कराया गया।विधानसभा वार आयोजित विवाह समारोह के तहत बलरामपुर मे 34,तुलसीपुर मे 31,उतरौला मे 46 और गैसडी विधान सभा क्षेत्र मे 30 जोडे परिणय सूत्र मे बंधे।इस दौरान हिन्दू नव दम्पत्ति ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ईश्वर को साक्षी मानकर सात फेरे लिए तो मुस्लिम धर्म के नव दम्पत्ति का निकाह कराया गया।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह मे उपस्थित जनप्रतिनिधियो और अधिकारियो ने नव जोडो को खुशहाल दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया।

जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि प्रत्येक बेटी की शादी पर 51 हजार रूपये का अनुदान दिया जाता है।जिसमे 35 हजार रूपया बैंक खाता मे दिया गया।इसके अलावा 10 हजार रूपया की पायल, बिछिया और शादी के अन्य सामान बेटियो को दिया गया।जबकि 6 हजार रूपया शादी समारोह पर खर्च किया गया।

Loading