डुमरियागंज;समाजवादी किसान चौपाल व सहभोज खिचड़ी कार्यक्रम का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल भारत राजनीति समाज

भाजपा सरकार जनविरोधी व किसान विरोधी-चिनकू यादव

काला कृषि कानून किसानों को बर्बाद कर देगा-जमील सिद्दीकी

सग़ीर ए खाकसार

डुमरियागंज,सिद्धार्थनगर,16 जनवरी।इण्डो नेपाल पोस्ट

डुमरियागंज के सपा नेता सत्यनारायण यादव द्वारा भरहिया गाँव में समाजवादी किसान चौपाल व सहभोज खिचड़ी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
किसान चौपाल में सपा नेता चिंकू यादव ने भाजपा राज में किसानों के साथ हो रहे अन्याय पर बात की और समाजवादी सरकार की उपलब्धियां बताई। जनता के बीच में रखते हुए इस जनविरोधी गरीब विरोधी किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का जनता से अपील किया।


किसान चौपाल कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व प्रत्याशी शोहरतगढ़ मोहम्मद जमील सिद्दीकी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाया गया काला कानून किसान बिल किसानों को बर्बाद कर देगा, आज पूरे देश का किसान आंदोलित है। लेकिन सरकार किसानों की जायज मांगों को मानने तक को तैयार नहीं है।


चौपाल कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष लालजी यादव, जिला पंचयात अध्यक्ष गरीब दास, विधानसभा अध्यक्ष हरीराम यादव , वकार मोइज़ खान, बहराइची प्रसाद, धीरज सहानी, तोताराम वर्मा, संजीव जायसवाल, रिज़वान, दिलीप पाठक, रामचंद्र चौरसिया समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहें।

Loading