अकीदत के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्योंहार

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत शिक्षा समाज

  • गांव कस्बे व शहर में पढ़ी गई नमाज, देश में भाईचारा व अमन की दुआ मांगी

सरताज आलम


सिद्धार्थनगर,30 जून,2023!इंडो नेपाल पोस्ट

गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का त्योहार बड़े ही शान्तप्रिय माहौल में पूरे जनपद में मनाया गया।

पुलिस व्यवस्था के बीच डीएम और एसपी ने भी पूरे जिले में भ्रमण करते हुए दिखाई दिये।

कस्बा शोहरतगढ़ में ईद-उल-अजहा की नमाज ईदगाह में सात बजे और कस्बा स्थित जामा मस्जिद में आठ बजे नमाज अदा की गयी.

जहां इमाम ने लोगों से कुर्बानी की अहमियत बयान की और देश में सुख, समृद्धि, आपसी भाई-चारा को मजबूत करने की दुआयेन मांगी गयी।

इमाम रजीउल्लाह ने बताया कि कुर्बानी व्यक्ति पर फर्ज है और ख़ुदा उसकी मोहब्बत में इंसान अपनी प्यारी चीज अल्लाह के राह में कुर्बान करें।

बकरीद पर्व पर अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह व अध्यक्ष उमा अग्रवाल के निर्देश पर आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ के कर्मचारियों द्वारा ईदगाह की विशेष साफ-सफाई करायी गयी।

इसके साथ ही मस्जिदों के आस- पास सफाई के साथ ही चूने का छिडकांव कराया गया।


वहीं नीबी दोहनी, बोई चौराहा, रमवापुर तिवारी, खुनुवां, पल्टादेवी, रमवापुर खास, बेहाल, चिल्हियां, गौहनियां, छतहरा, छतहरी, नकथर, पकड़ी, गड़ाकुल, मार्केट, नारायनपुर, मड़वा, महथा, बांगा, गनेशपुर, परसा, सिसवा आदि जगहों पर बकरीद बड़े ही शान्तप्रिय माहौल में ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा किया गया।

वहीं चिल्हियां प्रधान इबरार अली, रमवापुर खास प्रधान जफर आलम, दहियाड़ प्रधान प्रतिनिधि पिन्टू पटेल, महथा प्रधान प्रतिनिधि आसिम उर्फ नैय्यर, डआ0सरफराज अंसारी, डआ0शआदआब अंसारी, ई0एजआज अंसारी, अल्ताफ नेता, नवाब खान, गुड्डू उर्फ मुश्ताक, वकील खान, अफ्सर अंसारी, बाबूजी अंसारी, वाली खान, जफर अंसारी, नूर आलम, कलाम मिस्त्री, नईमुद्दीन अख्तर, अनवर भाई, मेराज भाई, रोशन अली, अनवर अली सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

वहीं थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय मयफोर्स सहित मौजूद रहें।

Loading