राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व गणतंत्र दिवस के मद्दे नज़र भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ायी गयी

ताज़ा खबर

सगीर ए खाकसार्


शोहरतगढ़ ,सिद्धार्थनगर ,22 जनवरी, 2024।इंडो नेपाल पोस्ट


गणतंत्र दिवस व श्री राम जन्म भूमि क्षेत्र अयोध्या में राम मंदिर  प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत भारत नेपाल सीमा पर चौकसी  बढ़ा दी गयी है।

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद हैं । वाहनों की भी सघन जाँच पड़ताल की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।


मिली जानकरी के अनुसार  स्थानीय तुलसियापुर क्षेत्र के एसएसबी कैंप महादेव बुर्जुग क्षेत्राअंतर्गत ग्राम तुलसियापुर चौराहे में  50वीं वाहिनी एसएसबी बलरामपुर  उप कमांडेंट  अभिषेक सिंह के नेतृत्व मे नेपाल से सटे सीमावर्ती क्षेत्र मे  यू पी पुलिस  के साथ संयुक्त रूप से सघन जाँच पड़ताल  की गई।


इस संबंध में  उप कमांडेट अभिषेक  सिंह ने बताया कि  श्री राम जन्मभूमि क्षेत्र अयोध्या में  राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा व  26 जनवरी के  कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गयी है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि  संदिग्ध लोगों के आवागमन पर पैनी नजर रखें एव अवैध गतिविधियों व आसामाजिक तत्वों की जानकारी मिलने पर तुरंत इसकी   सूचना निकटतम  एस एस बी  और स्थानीय पुलिस  को दें ।


इस दौरान  “सी”समवाय एसएसबी महादेव बुर्जुग इंचार्ज निरीक्षक/सा. राहुल राज , सह उप निरीक्षक/सा. नानी गोपाल बसु, मुख्य आ./सा. संदीप कुमार, आ./सा. मंजीत सिंह, रमेश कुमार, सुमन बोरा, संजय नेवर, महिला आ./सा. सिल्की कुमारी, रोशनी कुमारी और स्थानीय पुलिस  ढेबरूआ उप निरीक्षक चन्द प्रताप, आ./सा. अनिल कुमार गोंड, गुलाम हुसैन व  अन्य जवान मौजूद रहें।

Loading