इंडो नेपाल समाजिक मंच के अध्यक्ष अकरम पठान ने दशहरा, दीपवाली, व ईदमिलादुन्नबी की शुभकामना दी

ताज़ा खबर नेपाल बॉर्डर स्पेशल राजनीति समाज


राहुल मोदनवाल
कृष्णा नगर,25 अक्टूबर । इंडो नेपाल पोस्ट

दशहरा ,दीपावली,ईद मिलादुन्नबी एवं छठ पर्व पर इंडो नेपाल समाजिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जनता समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अकरम पठान ने   शुभकामना व्यक्त की है।

  श्री पठान ने कहा कि पर्व हम सबके जीवन में सुखद परिवर्तन लाते हैं,हर्षोल्लास व नवीनता का संचार करते हैं। हमारा देश नेपाल बहुभाषिक,विभिन्न संस्कृतियों वाला देश है और यही इसकी विशेषता है।श्री पठान ने दशहरा दिपावली एवम छठ पर्व के पावन अवसर पर सभीक्षेत्रवसियों,व्यवसायियों ,  शुभचिंतकों,इष्ट मित्रों,,सरकारी एवं  गैरसरकारी संघ- संस्थाओं को हार्दिक शुभकामना देते हुए सुख,समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Loading