चौकी इन्चार्ज बढ़नी महेश सिंह बने थानाध्यक्ष कपिलवस्तु, विदाई समारोह का हुआ आयोजन

उत्तर प्रदेश ताज़ा खबर पूर्वांचल बॉर्डर स्पेशल भारत

सग़ीर ए ख़ाकसार

बढनी,सिद्धार्थनगर,06 नवंबर। इंडो नेपाल पोस्ट


इंडो नेपाल बॉर्डर पर स्थित थाना ढेबरुआ अंतर्गत चौकी बढनी में तैनात महेश सिंह को  कपिलवस्तु का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।चौकी इंचार्ज महेश सिंह के स्थानांतरण पर  विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गयी।


चौकी इन्चार्ज महेश सिंह ने अवाम के दिलों में अपनी विशेष कार्यशैली,संवाद और समन्वय के ज़रिए खास पहचान बनायी थी।कोरोना के खिलाफ जंग के दौरान बात चाहे उनके प्रयासों की हो,या त्योहारों के मौकों पर विभिन्न समुदायों के बीच संवाद की ,अपराध नियंत्रण का मसला हो या फिर आम लोगों की कोई  समस्या ,सबका समुचित समाधान उनकी प्राथमिकताओं में शामिल था।लोगों ने श्री सिंह के कार्यकाल को जम कर सराहा और उनकी भूरि भूरि प्रशंसा की।


चेयरमैन बढनी निसार अहमद बागी,भाजयुमो के राज कुमार सिंह राजू शाही,व्यपार मंडल अध्यक्ष कन्हैया मित्तल, सभासद निज़ाम अहमद, आदि ने विदाई समारोह को संबोधित किया।इस मौके पर राजकुमार अग्रहरि,संदीप कसौधन, पटेश्वरी अग्रहरि, धुरुव चतुर्वेदी, सुनील अग्रहरि, मकबूल अहमद,आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।समारोह का संचालन मास्टर करम हुसैन इदरीसी ने अध्यक्षता थाना अध्यक्ष ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने किया।

Loading